RPSC Senior Scientific Officer 2026 Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2025 (गृह विभाग) एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2026 (गृह विभाग) के लिए परीक्षा जिला (Exam District) की जानकारी और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि के संबंध में आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर दिया गया है।
Updated: 6 October 2026
RPSC SSO & Assistant Director Exam Schedule 2025-2026
RPSC द्वारा सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2025 एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा 2026 का आयोजन 13 October 2026 से 16 October 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा दो पारियों (Shifts) में आयोजित की जाएगी:
Morning Shift (प्रथम पारी): सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
Afternoon Shift (द्वितीय पारी): दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक
OMR Extra Time: अभ्यर्थियों को OMR उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
How to Check RPSC SSO & Assistant Director Exam District Information
अभ्यर्थी अपनी आवंटित परीक्षा जिला (Exam District) की जानकारी परीक्षा तिथि से 7 दिवस पूर्व यानी 6 October 2026 से देख सकते हैं। इसे चेक करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:
Step 1: सबसे पहले राजस्थान SSO Portal (https://sso.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
Step 2: अपनी SSO ID और Password दर्ज करके Login करें।
Step 3: Citizen Apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal पर क्लिक करें।
Step 4: इसके बाद 'Know Your Center District Location' लिंक पर क्लिक करके अपनी परीक्षा जिला की जानकारी देखें।
How to Download RPSC Senior Scientific Officer 2026 Admit Card PDF
RPSC Senior Scientific Officer 2026 Admit Card परीक्षा तिथि से 3 दिन पूर्व यानी 10 October 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के दो तरीके हैं:
Method 1 (RPSC Website): RPSC की आधिकारिक वेबसाइट (https://rpsc.rajasthan.gov.in) पर उपलब्ध 'Admit Card' लिंक पर जाएं। अपना Application Number और Date of Birth (जन्म तिथि) दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
Method 2 (SSO Portal): SSO Portal पर लॉगिन करें, Citizen Apps (G2C) के अंतर्गत Recruitment Portal पर जाएं और वहां से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
Important Exam Day Instructions & Documents to Carry
परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को निम्नलिखित नियमों और निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है:
Reporting Time: परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।
Required Documents: अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना मूल रंगीन आधार कार्ड (Latest Color Aadhaar Card) लेकर उपस्थित होना होगा।
Alternative ID Proof: यदि आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या अस्पष्ट है, तो अन्य मूल फोटो पहचान पत्र जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या मतदाता पहचान पत्र (जिसमें रंगीन और स्पष्ट फोटो हो) साथ लाएं।
Passport Size Photo: एडमिट कार्ड पर भी अपनी नवीनतम स्पष्ट रंगीन फोटो चिपकाना सुनिश्चित करें।