RSSB Lab Assistant 2026 DV Schedule: आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान ने प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) सीधी भर्ती में चयनित कुल 272 अभ्यर्थियों के लिए Document Verification (दस्तावेज सत्यापन) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी पात्रता जांच करवा सकते हैं।
Updated: 15 October 2026
RSSB Lab Assistant 2026 DV Venue & Reporting Time
कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय द्वारा प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) के 234 गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) एवं 38 अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 15 October 2026 से 23 October 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
सत्यापन का समय सुबह 11:00 बजे तय किया गया है। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग स्थल पर निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व उपस्थित होना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी समय पर उपस्थित नहीं होता है, तो उसे प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाएगा और अलग से कोई अवसर नहीं मिलेगा।
काउंसलिंग स्थल: राजस्थान संगीत संस्थान, जयपुर संकुल परिसर, जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर- 302015।
Important Documents for Verification
दस्तावेज सत्यापन के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र तथा उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लेकर उपस्थित होना होगा:
मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) और 5 पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो।
दो अलग-अलग राजपत्रित अधिकारियों (Gazetted Officers) द्वारा जारी किए गए चरित्र प्रमाण पत्र।
समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र।
दिव्यांग अभ्यर्थियों हेतु सक्षम स्तर से जारी 40% या अधिक नि:शक्तता प्रमाण पत्र एवं यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (UDID)।
नाम, वर्तनी या स्पेस में अंतर होने पर 50 रुपये के नॉन-ज्यूडिशियल स्टांप पर नोटेरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र।
विवाह, पुनर्विवाह न करने अथवा अन्य लागू आवश्यक घोषणा पत्र/शपथ पत्र (सभी अलग-अलग स्टांप पर)।
How to Download RSSB Lab Assistant DV Schedule PDF
Step 1: सबसे पहले RSSB की official website (rssb.rajasthan.gov.in) या कॉलेज शिक्षा विभाग के पोर्टल (hte.rajasthan.gov.in/dept/dce) पर जाएं।
Step 2: Homepage पर News Notifications या Circulars सेक्शन पर click करें।
Step 3: 'Lab Assistant 2026 : DV Schedule for Selected Candidates' लिंक पर click करें।
Step 4: Schedule PDF open होगी, जिसमें अपना Roll Number, Rank और DV Date चेक करें।
Step 5: PDF को download करके उसका print out निकाल लें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
RSSB Lab Assistant 2026 DV Schedule से संबंधित मुख्य प्रश्नों के उत्तर नीचे दिए गए हैं:
1. When is the DV scheduled for RSSB Lab Assistant 2026 candidates?
दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 15 October 2026 से 23 October 2026 तक विभिन्न तिथियों में रोल नंबर सूची के अनुसार किया जाएगा।
2. How many candidates are called for document verification?
प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) पद हेतु कुल 272 अभ्यर्थी (Non-TSP के 234 और TSP के 38) सत्यापन के लिए बुलाए गए हैं।
3. What is the reporting venue for document verification?
सत्यापन स्थल राजस्थान संगीत संस्थान, जयपुर संकुल परिसर, जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर है। अभ्यर्थियों को सुबह 11:00 बजे से 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
4. Will any travel allowance (TA/DA) be given for attending the DV?
नहीं, दस्तावेज सत्यापन में उपस्थित होने के लिए विभाग द्वारा कोई भी किराया या भत्ता देय नहीं होगा।