RSSB Lab Assistant 2026 DV Notice: माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान (बीकानेर) ने प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक भर्ती 2026 के दस्तावेज सत्यापन (DV) में अनुपस्थित रहे 336 अभ्यर्थियों के लिए अंतिम अवसर की सूचना जारी कर दी है।
Updated: 6 October 2026
RSSB Lab Assistant 2026 Document Verification Details for Absent Candidates
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के तहत 20 August 2026 को 2,314 अभ्यर्थियों की पात्रता जांच हेतु विचारित सूची जारी की गई थी। इन अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा बीकानेर में 24 September 2026 से 1 October 2026 तक आयोजित किया गया था।
दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहे 336 अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा 7 October 2026 को पुनः अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। निर्धारित तिथि के बाद कोई पृथक अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।
How to Download Lab Assistant 2026 Absent Candidate List PDF
Step 1: विभागीय वेबसाइट education.rajasthan.gov.in/secondary या rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
Step 2: Lab Assistant Recruitment 2026 Absent Candidate DV Notice PDF लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: जारी सूची में अपना रोल नंबर और आवंटित टीम का विवरण जांचें।
Step 4: नियत दिनांक 7 October 2026 को कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर (हेरिटेज हॉल) में अपने सभी मूल दस्तावेजों और पात्रता जांच प्रपत्र के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।