RPSC APO Prelims Result 2026 राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आधिकारिक रूप से 01 October 2026 को घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपना Result PDF, Roll Numbers और Category-wise Cut Off Marks यहां देख सकते हैं।
Updated: 1 October 2026
RPSC APO Prelims Result 2026 – Latest Update
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर द्वारा गृह विभाग (अभियोजन) के लिए विज्ञापित सहायक अभियोजन अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा–2026 (APO) की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।
प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 02 September 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों में से कुल 5,780 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (Main Exam) के लिए पूर्णतः अस्थाई (Purely Provisional) रूप से सफल घोषित किया गया है।
Latest Update: RPSC APO Prelims Result में अनुसूचित क्षेत्र के 225 एवं गैर अनुसूचित क्षेत्र के 5,555 अभ्यर्थी Mains Exam के लिए shortlisted किए गए हैं।
How to Download / Check RPSC APO Prelims Result PDF
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान steps को follow करके अपना Result और Roll Number चेक कर सकते हैं:
Step 1: सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
Step 2: Homepage पर News and Events या Results सेक्शन पर क्लिक करें।
Step 3: 'Result Preamble and Cutoff Marks (Qualified for Mains) for Asst. Prosecution Officer - 2026' लिंक पर क्लिक करें।
Step 4: Result PDF ओपन होने के बाद Ctrl + F दबाकर अपना Roll Number सर्च करें।
Step 5: यदि आपका Roll Number लिस्ट में उपलब्ध है, तो आप Main Examination के लिए सफल घोषित किए गए हैं।
OMR शीट के 5वें विकल्प संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश (178 अभ्यर्थी अयोग्य)
आयोग द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन दिनांक 27.05.2026 में उल्लेखित ओ.एम.आर. उत्तरपत्रक में प्रश्नों के विकल्प भरने के संबंध में विशेष निर्देशों के बिंदु संख्या 5 के अनुसार कार्रवाई की गई है।
10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 178 अभ्यर्थियों को उक्त परीक्षा हेतु अयोग्य घोषित किया गया है। इन सभी 178 अभ्यर्थियों के रोल नम्बर आयोग की वेबसाइट पर पृथक से जारी किए जा रहे हैं।
Next Stage – APO Main Examination
प्रारंभिक परीक्षा में सफल रहे सभी अभ्यर्थियों को अब APO Main Examination 2026 में शामिल होना होगा। मुख्य परीक्षा की तिथियां और आवेदन/निर्देश आयोग द्वारा अलग से सूचित किए जाएंगे।
आयोग के अनुसार, सफल घोषित अभ्यर्थियों में से यदि कोई अभ्यर्थी विज्ञापन/नियमों के अनुसार निर्धारित पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करता है, तो आयोग किसी भी स्तर पर उसकी अभ्यर्थिता/पात्रता निरस्त कर देगा।