RPSC Asst Prof Orthopedics Result 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य (Orthopedics) भर्ती की मुख्य सूची (Main List) और श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं।
Updated: 16 October 2026
RPSC Assistant Professor Orthopedics Result 2024 – Latest Update
RPSC ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य (Broad Speciality) Orthopedics के पदों पर 18 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची (Main List) में सफल घोषित किया है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान चिकित्सा सेवा (कॉलेजिएट ब्रांच) नियम, 1962 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Broad Speciality)–Orthopedics प्रतियोगी परीक्षा–2024 की लिखित परीक्षा (Objective Type) का परिणाम 20 August 2026 को जारी किया गया था।
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोग द्वारा 12 October 2026 से 14 October 2026 तक आयोजित किए गए। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य सूची जारी की गई है।
मुख्य सूची में कुल 18 candidates का चयन हुआ है। जिन चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर के आगे (P) अंकित है, उनका चयन प्रोविजनल (Provisional) रखा गया है।
How to Download RPSC Assistant Professor Orthopedics Result PDF
अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम और कट ऑफ की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
Step 1: RPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर Candidate Information सेक्शन में जाकर Results लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: 'Result Preamble and Cutoff Marks (Main List) for Asst. Professor (Medical Edu.) - 2024 (Orthopaedics (BS))' के लिंक पर क्लिक करें।
Step 4: स्क्रीन पर Result PDF खुलेगी, उसमें अपना रोल नंबर और मेरिट क्रमांक चेक करें।
Step 5: भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ फाइल को डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
RPSC Assistant Professor Orthopedics Cut Off Marks
मुख्य सूची के साथ आयोग ने श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स भी घोषित किए हैं। अनारक्षित सामान्य (Gen. UR) वर्ग के लिए कट ऑफ 118.85 अंक और सामान्य महिला वर्ग के लिए 101.20 अंक रही है।
OBC सामान्य वर्ग की कट ऑफ 112.43 अंक तथा ST महिला वर्ग में (Gen. Male Against WE Post) कट ऑफ 103.27 अंक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी ऊपर दी गई तालिका में अपनी श्रेणी के अनुसार कट ऑफ चेक कर सकते हैं।