RPSC Lecturer Panchkarma Reserve List 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) विभाग हेतु आयोजित लेक्चरर (पंचकर्म) प्रतियोगी परीक्षा 2025 की आरक्षित सूची (Reserve List) और कट ऑफ मार्क्स 26 October 2026 को जारी कर दिए हैं।
Updated: 29 October 2026
RPSC Lecturer Panchkarma Result 2025 – Latest Update
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा Lecturer – Panchkarma Competitive Examination 2025 के तहत पात्रता जांच हेतु 2 July 2026 को विचारित सूची जारी की गई थी।
संबंधित विभाग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता जांच और Document Verification (दस्तावेज सत्यापन) का कार्य पूरा किया गया। इसके बाद सेवा नियमानुसार आरक्षित सूची (Reserve List) जारी की गई है।
इस आरक्षित सूची में 1 अभ्यर्थी को मेरिट क्रमांक (R-1) के अनुसार सफल घोषित किया गया है। विभाग द्वारा निर्धारित समय में मांग प्राप्त होने पर आयोग द्वारा अभ्यर्थी का नाम नियुक्ति हेतु अभिस्तावित किया जाएगा।
RPSC Lecturer Panchkarma Cut Off Marks 2025
आयोग द्वारा आरक्षित सूची के साथ वर्गवार कट ऑफ मार्क्स भी घोषित किए गए हैं। General (Unreserved) वर्ग के लिए कट ऑफ मार्क्स 98.65 रहे हैं।
How to Download RPSC Lecturer Panchkarma Result PDF
अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट से रिज़ल्ट और कट ऑफ मार्क्स डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
Step 1: सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर दिए गए News and Events या Results सेक्शन पर क्लिक करें।
Step 3: 'Result Preamble and Cutoff Marks (Reserve List) for Lecturer (Ayurved Dept.) - 2025 (Panchkarma)' लिंक खोजें।
Step 4: लिंक पर क्लिक करके PDF डाउनलोड करें और अपना मेरिट क्रमांक व कट ऑफ चेक करें।