RPSC Librarian 2023 Reserve List Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने कॉलेज शिक्षा विभाग में पुस्तकालयध्यक्ष (Librarian) भर्ती 2023 की आरक्षित सूची (Reserve List) और कट ऑफ मार्क्स 22 October 2026 को जारी कर दिए हैं।
Updated: 23 October 2026
RPSC Librarian 2023 Reserve List – Latest Update
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कॉलेज शिक्षा विभाग के लिए आयोजित पुस्तकालयध्यक्ष (Librarian) प्रतियोगी परीक्षा 2023 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 1 June 2026 से 9 October 2026 तक आयोजित किए गए थे।
साक्षात्कार प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सेवा नियमानुसार आरक्षित सूची (Reserve List) तैयार की गई है, जिसमें कुल 121 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।
कॉलेज शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित समय सीमा में मांग प्राप्त होने पर आयोग इस आरक्षित सूची में शामिल अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति हेतु अभिस्तावित करेगा।
परिणाम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
रोल नंबर के आगे अंकित 'P' का अर्थ अभ्यर्थी का चयन प्रोविजनल (Provisional) होना है।
1 अभ्यर्थी का परिणाम प्रशासनिक कारणों से रोका गया है।
माननीय न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन होने के कारण कुल 68 अभ्यर्थियों का परिणाम सील्ड कवर (Sealed Cover) में सुरक्षित रखा गया है।
How to Download RPSC Librarian Reserve List Result PDF
आरक्षित सूची और कट ऑफ मार्क्स पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1: RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in खोलें।
Step 2: होमपेज पर News and Events सेक्शन में जाएं।
Step 3: Result Preamble and Cutoff Marks (Reserve List) for Asst. Prof., Librarian And PTI (College Edu.) Exam - 2023 (Librarian) लिंक पर क्लिक करें।
Step 4: स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ खुलेगी, उसमें अपना रोल नंबर सर्च करें और फाइल सेव कर लें।