RPSC RAS 2023 Result Preamble: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2023 के तहत सील्ड कवर में रखे गए 1 अभ्यर्थी का परिणाम जारी कर दिया है।
Updated: 9 October 2026
RPSC RAS 2023 Result Preamble – Latest Update
माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर द्वारा सिविल रिट याचिका संख्या 3318/2025 को खारिज किए जाने के बाद यह परिणाम जारी किया गया है।
RPSC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, RAS 2023 परीक्षा के साक्षात्कार (Interview) के बाद दिनांक 15 October 2025 को घोषित मुख्य परिणाम में 1 याचिकाकर्ता अभ्यर्थी का परिणाम सील्ड कवर (Sealed Cover) में रखा गया था।
अब कोर्ट के आदेश के क्रम में, इस अभ्यर्थी के मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के एकीकृत प्राप्तांकों के आधार पर परिणाम जारी कर दिया गया है। इस अभ्यर्थी को गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-Scheduled Area) की संयुक्त वरीयता सूची में वरीयता क्रमांक 2046-A आवंटित किया गया है।
How to Download RPSC RAS 2023 Result Preamble PDF
RPSC RAS 2023 Result Preamble PDF डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1: सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर 'News and Events' सेक्शन में जाएं।
Step 3: 'Result Preamble for Raj. State And Sub. Services Comb. Comp. Exam - 2023' लिंक पर क्लिक करें।
Step 4: अब आपके सामने आधिकारिक नोटिस PDF खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।