RPSC Senior Teacher Hindi Result 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग हेतु वरिष्ठ अध्यापक (Senior Teacher) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के हिन्दी विषय की पात्रता जांच विचारित सूची (Provisional List) और Cut Off Marks जारी कर दिए हैं। आयोग ने लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी कर विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) आमंत्रित किए हैं।
Updated: 14 October 2026
RPSC Senior Teacher Hindi Result 2026 – Latest Update
माध्यमिक शिक्षा विभाग हेतु वरिष्ठ अध्यापक (हिन्दी) प्रतियोगी परीक्षा-2025 की पात्रता जांच हेतु विचारित सूची में कुल 3,609 अभ्यर्थियों (Non-TSP: 3,559 एवं TSP: 50) को अस्थायी रूप से शामिल किया गया है।
RPSC द्वारा Group-B के तहत प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य ज्ञान एवं द्वितीय प्रश्न पत्र हिन्दी की लिखित परीक्षा (Objective Type) 13 July 2026 को आयोजित की गई थी।
दोनों प्रश्न पत्रों में न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को पात्रता की जांच के लिए Provisional List of Candidates for Eligibility Checking में शामिल किया गया है। यह अंतिम चयन सूची नहीं है। दस्तावेज सत्यापन के बाद ही अंतिम परिणाम जारी होगा।
How to Download RPSC Senior Teacher Hindi Result PDF
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से परिणाम सूची डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
Step 1: RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर News and Events या Candidate Information सेक्शन में Results विकल्प खोलें।
Step 3: 'Result Preamble and Cutoff Marks for Sr. Teacher (Sec. Edu.) Comp. Exam - 2025 (Hindi)' लिंक पर क्लिक करें।
Step 4: स्क्रीन पर Result PDF खुलेगी, जिसमें रोल नंबर सूची और कट ऑफ अंक दिए गए हैं।
Step 5: Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें और भविष्य के संदर्भ के लिए PDF डाउनलोड कर प्रिंट लें।
Online Detailed Application Form (DAF) and Scrutiny Process
विचारित सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र (Detailed Application Form - DAF) ऑनलाइन भरना अनिवार्य है:
Step 1: अपनी SSO ID लॉगिन करें और Recruitment Portal पर जाएं।
Step 2: My Recruitment सेक्शन में Detailed Form Cum Scrutiny विकल्प चुनें।
Step 3: Apply Now पर क्लिक करके ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरें।
Step 4: ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने का लिंक 17 October 2026 से 23 October 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक खुला रहेगा।
Step 5: फॉर्म सबमिट करने के बाद विस्तृत आवेदन पत्र की 2 प्रतियां (Printout) अवश्य निकाल लें।
अभ्यर्थियों के विस्तृत आवेदन पत्र और दस्तावेजों की जांच माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर द्वारा की जाएगी। विभाग द्वारा निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर आवेदन की 2 प्रतियों के साथ सभी मूल दस्तावेज एवं स्व-प्रमाणित प्रतियां लेकर उपस्थित होना होगा। RPSC द्वारा अलग से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी।
Important Instructions for Candidates
OMR उत्तर पत्रक में 10% से अधिक प्रश्नों में पांचों विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 1,082 अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। इनके रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किए जा रहे हैं।
राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर में विचाराधीन एस.बी. सिविल रिट याचिका संख्या 24709/2025 के कारण 1 याचिकाकर्ता अभ्यर्थी का परिणाम सील्ड कवर में रखा गया है।
कट ऑफ तालिका में 'ALL' का अर्थ सेवा नियमानुसार न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त सभी अभ्यर्थियों से है।
'N.A.' का अर्थ सेवा नियमों के तहत न्यूनतम अंक प्राप्त अभ्यर्थी उपलब्ध न होने से है।
रोल नंबर के आगे लगा 'P' अभ्यर्थी के प्रोविजनल होने को दर्शाता है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
RPSC वरिष्ठ अध्यापक हिन्दी परीक्षा 2025 परिणाम से जुड़े मुख्य सवालों के जवाब नीचे दिए गए हैं:
1. When was the RPSC Senior Teacher Hindi Result 2026 declared?
RPSC ने वरिष्ठ अध्यापक (हिन्दी) प्रतियोगी परीक्षा-2025 की पात्रता जांच हेतु विचारित सूची 13 October 2026 को जारी की है।
2. How many candidates have been shortlisted for eligibility checking?
इस परीक्षा में कुल 3,609 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट हुए हैं, जिनमें गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) के 3,559 और अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के 50 अभ्यर्थी शामिल हैं।
3. What is the deadline to submit the online Detailed Application Form (DAF)?
अभ्यर्थी SSO ID के माध्यम से 17 October 2026 से 23 October 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) ऑनलाइन भर सकते हैं।
4. What is the cut off marks for Non-Scheduled Area General category?
गैर अनुसूचित क्षेत्र में Gen. (UR) वर्ग (GEN. एवं GEN. WE) की कट ऑफ 270.81 अंक रही है।
5. Why were 1,082 candidates disqualified by RPSC?
OMR उत्तर पत्रक में 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 1,082 अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु अयोग्य घोषित किया गया है।