RPSC Senior Teacher Punjabi Result 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए सीनियर टीचर (वरिष्ठ अध्यापक - पंजाबी) प्रतियोगी परीक्षा-2025 की पात्रता जांच हेतु विचारित सूची (Provisional List) तथा Cut Off Marks जारी कर दिए हैं।
Updated: 5 November 2026
RPSC Senior Teacher Punjabi Result 2025 – Latest Update
RPSC द्वारा आयोजित Senior Teacher (Punjabi) Exam 2025 के अंतर्गत Group-D के प्रथम प्रश्न पत्र (General Knowledge) की परीक्षा 16 July 2026 तथा द्वितीय प्रश्न पत्र (Punjabi) की परीक्षा 18 July 2026 को आयोजित की गई थी।
दोनों प्रश्न पत्रों की लिखित परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों में से पात्रता की जांच हेतु कुल 37 अभ्यर्थियों को गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-Scheduled Area) से अस्थायी रूप से shortlisted किया गया है।
ध्यान दें: यह परिणाम केवल Document Verification (DV) के लिए है। यह अंतिम चयन सूची नहीं है। अंतिम परिणाम माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर द्वारा दस्तावेज सत्यापन के पश्चात जारी किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, OMR उत्तर पत्रक में 10% से अधिक प्रश्नों में कोई भी विकल्प न भरने के कारण 07 अभ्यर्थियों को अयोग्य (Disqualified) घोषित किया गया है, जिनके रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर पृथक से अपलोड किए गए हैं।
How to Download RPSC Senior Teacher Punjabi Result PDF
अभ्यर्थी RPSC Senior Teacher Punjabi Result PDF डाउनलोड करने के लिए इन आसान steps का पालन करें:
Step 1: RPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर News and Events या Results सेक्शन पर क्लिक करें।
Step 3: Result Preamble and Cutoff Marks for Sr. Teacher Comp. Exam - 2025 (Punjabi) लिंक को खोजें और क्लिक करें।
Step 4: आपके सामने Result PDF खुल जाएगी, जिसमें रोल नंबर और कट ऑफ अंक दिए गए हैं।
Step 5: PDF में अपना Roll Number सर्च करें तथा भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट निकाल लें।
RPSC Senior Teacher Punjabi DAF & Document Verification Process
विचारित सूची में अस्थायी रूप से शामिल अभ्यर्थियों को Detailed Application Form (विस्तृत आवेदन पत्र) ऑनलाइन भरना होगा।
SSO ID प्रक्रिया: अभ्यर्थियों को अपनी SSO ID के माध्यम से Recruitment Portal में जाएं -> My Recruitment -> Detailed Form Cum Scrutiny -> Apply Now का चयन करके ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरना होगा।
ऑनलाइन DAF तिथि: ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए लिंक 4 November 2026 से 10 November 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) चालू रहेगा।
हार्ड कॉपी 2 प्रति में: ऑनलाइन सबमिट करने के बाद फॉर्म की 02 प्रतियां (Printout) अवश्य निकाल लें।
दस्तावेज सत्यापन (DV): संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार अभ्यर्थियों को 02 प्रतियों में DAF, समस्त मूल दस्तावेज और स्वयं सत्यापित (self-attested) फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना होगा।
RPSC Senior Teacher Punjabi Cut Off Marks Explanation
आयोग द्वारा जारी कट ऑफ तालिका में प्रयुक्त संकेतों का अर्थ निम्नलिखित है:
N.A.: Candidates Not Available Due to Minimum Qualifying Marks As Per Service Rules (सेवा नियमों के अनुसार न्यूनतम उत्तीर्णांक न मिलने के कारण अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हैं)।
ALL: All Candidates Who Obtained Minimum Qualifying Marks As Per Service Rules (न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त करने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है)।