RPSC Statistical Officer Result 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आयोजना (सांख्यिकी) विभाग में सांख्यिकी अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2025 की विचारित सूची (Provisional List for Eligibility Checking) और Category-wise Cut Off Marks जारी कर दिए हैं।
Updated: 9 October 2026
RPSC Statistical Officer Result 2025 – Latest Update
सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा 30 August 2026 को आयोजित हुई थी। RPSC ने कुल 379 अभ्यर्थियों को पात्रता जाँच के लिए अस्थाई रूप से विचारित सूची में शामिल किया है।
यह सूची चयन सूची अथवा वरीयता सूची नहीं है। इसका उद्देश्य केवल चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन करना है। अंतिम चयन परिणाम संबंधित विभाग द्वारा Document Verification पूरा होने के बाद आयोग द्वारा जारी किया जाएगा।
आयोग के निर्देशानुसार, OMR उत्तर पत्रक में 10% से अधिक प्रश्नों में पाँचवां विकल्प खाली छोड़ने के कारण 7 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया है।
How to Check RPSC Statistical Officer Result 2025
अभ्यर्थी अपना परिणाम और कट ऑफ चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:
Step 1: सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएँ।
Step 2: होमपेज पर News and Events सेक्शन में जाएँ।
Step 3: Result Preamble and Cutoff Marks for Statistical Officer - 2025 लिंक पर क्लिक करें।
Step 4: रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुलेगी, जिसमें रोल नंबर और कट ऑफ अंक दिए गए हैं।
Step 5: अपना Roll Number सर्च करें और भविष्य के उपयोग के लिए PDF डाउनलोड कर लें।
Detailed Application Form (DAF) और Scrutiny प्रक्रिया
विचारित सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र (Detailed Form Cum Scrutiny) भरना अनिवार्य है।
अभ्यर्थी अपनी SSO ID के माध्यम से Recruitment Portal पर जाकर `My Recruitment -> Detailed Form Cum Scrutiny -> Apply Now` विकल्प का चयन करके ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
ऑनलाइन फॉर्म भरने का लिंक 14 October 2026 से 20 October 2026 (रात 11:59 बजे तक) सक्रिय रहेगा।
Document Verification हेतु महत्वपूर्ण निर्देश
विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन सबमिट करने के बाद उसका 2 प्रतियों (2 copies) में प्रिंट निकाल लें।
दस्तावेजों की जाँच आयोजना (सांख्यिकी) विभाग द्वारा की जाएगी। विभाग द्वारा निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवेदन-पत्र की दोनों प्रतियों के साथ सभी मूल दस्तावेज एवं स्व-प्रमाणित प्रतियां लेकर उपस्थित होना होगा।
सत्यापन के संबंध में सूचना संबंधित विभाग द्वारा ही दी जाएगी; RPSC द्वारा अलग से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी। अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र मानकर चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।