RPSC Veterinary Officer Result 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने Veterinary Officer Competitive Examination-2025 की Main List 30 September 2026 को जारी कर दी है। दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच के बाद जारी इस सूची में विज्ञापित पदों के विरुद्ध 1,100 अभ्यर्थियों को उनके मेरिट क्रमांक के आधार पर सफल घोषित किया गया है।
Updated: 2 October 2026
RPSC Veterinary Officer Result 2026 – Latest Update
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा पशुपालन विभाग हेतु पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अंतर्गत दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच प्रक्रिया के उपरांत मुख्य सूची (Main List) जारी कर दी गई है।
इससे पूर्व 16 June 2026 को आयोग द्वारा विचारित सूची (Provisional List) जारी की गई थी, जिसके अभ्यर्थियों की पात्रता जांच संबंधित विभाग द्वारा की गई।
पात्रता जांच एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद विज्ञापित पदों के विरुद्ध कुल 1,100 अभ्यर्थियों को उनके रोल नंबर के सामने अंकित मेरिट क्रमांक के अनुसार मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।
How to Download RPSC Veterinary Officer Result PDF
अभ्यर्थी अपना परिणाम और चयनित उम्मीदवारों की सूची देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
Step 1: RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
Step 2: Homepage पर 'News & Events' या 'Results' सेक्शन में जाएं।
Step 3: 'Result Preamble and Cutoff Marks (Main List) for Veterinary Officer - 2025' लिंक पर क्लिक करें।
Step 4: Result PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसमें आप Roll Number और Merit Number सर्च कर सकते हैं।
Step 5: भविष्य के संदर्भ के लिए PDF डाउनलोड कर लें।
RPSC Veterinary Officer Result 2026 – Important Notes
रोल नंबर के सामने '(P)' अंकित होने का तात्पर्य अभ्यर्थी के प्रोविजनल (Provisional) चयन से है।
माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिकाएं विचारधीन होने के कारण कुल 394 अभ्यर्थियों का परिणाम सीलबंद लिफाफे (Sealed Cover) में रखा गया है।
यह संपूर्ण परिणाम माननीय उच्च न्यायालय जयपुर एवं जोधपुर पीठ में दायर विभिन्न रिट याचिकाओं में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अध्याधीन रहेगा।