RSSB Livestock Assistant 2024 Final Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पशुधन सहायक (पशुधन निरीक्षक) सीधी भर्ती-2024 के तहत प्रोविजनल अभ्यर्थियों में से पात्र पाए गए गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 6 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन कर दिया है। बोर्ड ने इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति एवं पदस्थापन के लिए पशुपालन विभाग को अनुशंसा भेज दी है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से Livestock Assistant 2024 Final Result/Final Recommendation PDF और कट-ऑफ की जानकारी देख सकते हैं।
Updated: 2 October 2026
RSSB Livestock Assistant 2024 Final Result – Latest Update
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2024 (विज्ञापन संख्या 15/2024) के तहत प्रोविशनल अभ्यर्थियों में से पात्र पाए गए उम्मीदवारों का श्रेणीवार अंतिम चयन किया गया है।
पशुपालन विभाग द्वारा की गई पात्रता जांच एवं दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के उपरांत गैर अनुसूचित क्षेत्र (Non-Scheduled Area) के 06 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। इनकी सूची नियुक्ति एवं पदस्थापन हेतु पशुपालन विभाग को अभिस्तावित कर दी गई है।
ध्यान दें: बोर्ड द्वारा पूर्व में दिनांक 09.12.2025 तथा 05.06.2026 को गैर अनुसूचित क्षेत्र के 2414 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन कर पदस्थापन हेतु अनुशंसित किया जा चुका है।
RSSB Livestock Assistant 2024 Cut Off Marks
बोर्ड द्वारा इस आदेश के तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए Non-Scheduled Area (गैर अनुसूचित क्षेत्र) के वर्गवार कट-ऑफ मार्क्स जारी किए गए हैं:
SC (GEN): 101.7891
OBC (GEN): 109.2585
How to Download RSSB Livestock Assistant Result PDF
अभ्यर्थी बोर्ड द्वारा जारी आदेश और Cut Off PDF देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
Step 1: RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
Step 2: होमपेज पर दिए गए News Notifications वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
Step 3: Live Stock Assistant 2024 : Order Of Final Recommendation (06 Candidates) लिंक को खोजें।
Step 4: लिंक पर क्लिक करके Official Recommendation Notice PDF को डाउनलोड करें।
Step 5: PDF में दिए गए कट-ऑफ मार्क्स एवं निर्देशों को ध्यानपूर्वक जांचें।
Important Instructions for Selected Candidates
विभाग स्तर से प्राप्त पात्रता जांच रिपोर्ट के आधार पर ही यह परिणाम जारी किया गया है। यदि विभाग स्तर से किसी अभ्यर्थी की पात्रता में बदलाव होता है, तो परिणाम में संशोधन संभव है।
किसी भी स्तर पर फर्जी या कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत करने पर अभ्यर्थी की सिफारिश वापस ले ली जाएगी।