RPSC Yoga Vigyan Revised Result 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक आचार्य (योग विज्ञान) संस्कृत शिक्षा परीक्षा 2024 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है।
Updated: 5 November 2026
RPSC Yoga Vigyan Revised Result 2026 – Latest Update
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा Assistant Professor (Yoga Vigyan) Sanskrit College Education Competitive Examination 2024 का Revised Result 4 November 2026 को जारी किया गया है।
माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर द्वारा सिविल रिट याचिका (D.B. Civil Writ Petition No. 7120/2025 एवं अन्य 2 याचिकाएं) में 24 September 2026 को पारित आदेश की पालना में यह संशोधित परिणाम जारी किया गया है। यह परिणाम 23 December 2025 को जारी लिखित (Objective type) परीक्षा परिणाम के क्रम में निकाला गया है।
संशोधित परिणाम के तहत न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त 1 अतिरिक्त अभ्यर्थी को साक्षात्कार (Interview) के लिए अस्थाई (Purely Provisional) रूप से सफल घोषित किया गया है।
How to Download RPSC Assistant Professor Yoga Vigyan Revised Result PDF
अभ्यर्थी अपना परिणाम और विस्तृत सूचना देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
Step 1: सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in खोलें।
Step 2: होमपेज पर News & Events या Results सेक्शन पर जाएं।
Step 3: Revised Result Preamble (Qualified for Interview) for Asst. Prof. (Sanskrit College Edu.) - 2024 (Yoga Vigyan) लिंक पर क्लिक करें।
Step 4: आधिकारिक परिणाम PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
Detailed Application Form (DAF) और दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया
साक्षात्कार हेतु अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थी को RPSC की आधिकारिक वेबसाइट से Detailed Application Form (DAF) डाउनलोड करना होगा।
अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन पत्र को पूर्ण रूप से भरकर उसकी 2 प्रतियों (copies) के साथ सभी शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियां संलग्न कर आयोग कार्यालय में भिजवाएं।
DAF जमा करने की अंतिम तिथि
14 November 2026 तक आवेदन पत्र एवं दस्तावेज आवश्यक रूप से आयोग कार्यालय पहुंच जाने चाहिए।
अभ्यर्थी की पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों के अनुसार की जाएगी। पात्र पाए जाने पर ही अभ्यर्थी को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार तिथि की सूचना आयोग द्वारा अलग से दी जाएगी।